HomeUncategorizedमहिला उप निरीक्षक प्रेमलता ने अपहरण के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लड़की...

महिला उप निरीक्षक प्रेमलता ने अपहरण के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, लड़की को किया सकुशल बरामद

यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज जोन काशी कमि. वाराणसी तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी के कुशल निर्देशन में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा मु.अ.सं. 160/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना चेतगंज कमि. वाराणसी से संबंधित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः –

दिनांक 12.08.25 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना
स्थानीय पर मु.अ.सं. 160/2025 धारा 137 (2)/87 बीएनएस थाना चेतगंज कमि. वाराणसी पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म.उ.नि. प्रेमलता कुमारी के द्वारा सम्पादित की जा रही है। आज दिनांक 12.08.25 को जरिये मुखविर सूचना मिली कि साहिबा आप जिस बच्ची की फोटो मुझे दिखायी थी बच्ची आन्ध्रापुल के पास एक लडके के साथ घुमते हुए दिखाई दे रही है। मुझे लगता है कि कही जाने के फिराक मे है। अगर जल्द बाजी की जाए तो पकडे जा सकते है। इस सूचना पर म.उ.नि. मय हमराह उपरोक्त के अन्ध्रापुल चौकाघाट पहुंची तो मुखवीर द्वारा दूर से ही बच्ची व लडके को दिखाकर हट बढ गया कि मुझ महिला उपनिरीक्षक व हमराह द्वारा बच्ची व लड़के के पास पहुंचकर बच्ची से पूछताछ कि गयी तो अपना नाम नीलू ( काल्पनिक नाम) रावत पुत्री लाल निवासी चेतगंज कमि. वाराणसी बतायी व लड़के से नाम पूछा गया तो अपना नाम राहुल गुप्ता पुत्र सोमारु लाल निवासी सी 8/32 दलहट्टा थाना चेतगंज कमि. वाराणसी बताया। अभियुक्त उपरोक्त को कारण गिरफ्तारी बताते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 160/2025 धारा 137(2)/87 बीएनएस थाना चेतगंज कमि. वाराणसी में दिनांक को समय 13.15 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार मिश्रा थाना चेतगंज कमि. वाराणसी।
  2. म.उ.नि. प्रेमलता कुमारी थाना चेतगंज कमि. वाराणसी।
  3. का.कृष्णा यादव थाना चेतगंज कमि.वाराणसी।
  4. का. रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
RELATED ARTICLES

Most Popular