यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी/लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली इंस्पेक्टर दयाशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत गुमशुदगी संख्या 036/2025 से सम्बन्धित मानसिक रुप से विक्षिप्त 22 वर्षीय महिला को दिनांक 12.08.2025 को समय 17.30 बजे थाना सारनाथ क्षेत्र से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया।
घटना का विवरणः-
आवेदक इकबाल अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी- के. 48/25 सी. कुतबन शहीद थाना कोतवाली वाराणसी द्वारा थाना स्थानीय पर आकर
सूचना दिया गया कि मेरी 22 वर्षीय बहन जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है दिनांक 08.08.2025 को घर से बिना बताये कहीं चली गई है जिसे खोजने का काफी प्रयास किया किन्तु नहीं मिली। आवेदक की इस सूचना पर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी संख्या 36/2025 पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक द्वारा टीम गठित कर गुमशुदा की खोजबीन हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में दिनांक 12.08.2025 को थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उक्त गुमशुदा को थाना सारनाथ क्षेत्र से सही सलामत बरामद कर परिजनों को थाने पर बुलाकर सकुशल सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा थाना कोतवाली व कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस का आभार प्रकट किया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
थाना प्रभारी निरीक्षक: दयाशंकर सिंह, थाना कोतवाली। कमिश्नरेट वाराणसी।
- उ.नि. पीयूष कुमार, चौकी प्रभारी अम्बियामंडी, थाना कोतवाली कमि.वाराणसी।
- उ.नि. प्रशान्त गुप्ता, चौकी प्रभारी गायघाट, थाना कोतवाली कमि. वाराणसी।
- उ.नि. अंकित कुमार सिंह, थाना कोतवाली कमि. वाराणसी ।
- म.का. शालिनी राय, थाना कोतवाली कमि. वाराणसी ।



