HomeUncategorizedरेवती में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के...

रेवती में पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा, यह अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है : सीओ ज़नाब फहीम कुरैशी

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

बलिया। पुलिस की ओर से मंगलवार को रेवती में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर गुजरते जवानों को देख गुजर रहे लोग भी देशभक्ति नारा लगाते रहे। सीओ बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा में रेवती थाने के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्राधिकारी बैरिया ज़नाब फहीम ने कहा कि यह

अभियान राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह मुल्क की एकता और अखंडता को मजबूत करता है। उन्होंने आवाम से गुजारिश की कि वे अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और इस ऐतिहासिक अवसर में हिस्सा लें। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पुलिस ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने की अपील की और लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।

समूचा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा और जनमानस में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जागृत हुई। इस अवसर पर लोगों ने भी रैली का स्वागत करते हुए पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

Most Popular