चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : अभिषेक सोनकर

वाराणसी: दालमंडी प्रोजेक्ट ने अब रफ्तार पकड़ ली है. 650 मीटर लंबी इस सड़क को 17.5 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट को लेकर लगातार ऐक्शन जारी है. वीडीए, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम सहित सभी विभाग पूरे ऐक्शन में है. 3 मकान और 14 दुकानों पर अब तक प्रशासन का हथौड़ा चल चुका है. इस एक्शन से दुकानदारों में नाराजगी है. सपा-कांग्रेस भी इसको लेकर सियासत कर रही है. स्थानीय दुकानदारों में भी गुस्सा है लेकिन इन सब के बाद भी दालमंडी प्रोजेक्ट का काम जारी है. आइए जानते है दालमंडी प्रोजेक्ट में अब तक क्या-क्या हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त को दालमंडी चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी. सेवापुरी के बलौनी के जनसभा से पीएम मोदी ने 221 करोड़ के इस परियोजना की सौगात दी थी. जिसमें 650 मीटर लंबे इस सड़क को 17.5 मीटर तक चौड़ा किया जाना है।
19 अक्टूबर को पहले मकान की रजिस्ट्री…
पीएम के आधारशिला रखने के बाद लागातर प्रशासन ऐक्शन में है. दालमंडी प्रोजेक्ट के लिए चौक थाने में ही कैंप ऑफिस बनाया गया है. 19 अक्टूबर को इस प्रोजेक्ट के लिए पहले मकान की रजिस्ट्री हुई।
29 अक्टूबर : चला पहला हथौड़ा…
रजिस्ट्री के 10 वें दिन यानी 29 अक्टूबर को प्रशासन पूरे तैयारी के साथ दालमंडी में उतर गया.भारी फोर्स की मौजूदगी में पहली बार यहां प्रशासन का हथौड़ा चला.इस कार्रवाई के दौरान भी दुकानदारों ने विरोध किया था।
8 नवंबर : पीएम के जाते ही एक्शन में प्रशासन…
इस ऐक्शन के 10 वें दिन यानी 8 नवम्बर की शाम फिर दालमंडी में हलचल बढ़ी.चौक थाने से सटे एक दुकान पर फिर हथौड़ा चला. इसके एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी आए थे।
10 नवंबर : 3 मंजिला बिल्डिंग पर एक्शन…
इस कार्रवाई के 24 घंटे बाद दालमंडी में प्रशासन ने सबसे बड़ी कार्रवाई की. जिसमें 3 मंजिला मकान के ध्वस्तीकरण के लिए पूरा प्रशासनिक अमला पहुंचा और तीन मंजिला मकान के कटरे में 13 दुकानों को गिराया गया. बताते चलें कि यह तीसरा भवन था जिसपर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
40 मालिकों ने दिए कागजात…
पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता के के सिंह ने बताया कि अब तक दालमंडी प्रोजेक्ट के लिए वहां रहने वाले 40 से ज्यादा भवन स्वामियों ने अपने स्वामित्व से जुड़े अभिलेख को जमा कराया है.जिन अभिलेखों की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद इन्हें मुआवजा की राशि ट्रांसफर की जाएगी।।।



