प्रधान संपादक : रवि प्रताप आर्य

बलिया। होली के पावन पर्व पर बैरिया पुलिस ने मानवीय मिसाल प्रस्तुत की है। ग्राम पंचायत कोटवा के पुरवा बीन के टोला में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बीच मिठाई, बिस्कुट, अबीर-गुलाल और पिचकारी का वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं।
आपको बताते चलें कि सीओ बैरिया मु. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सीओ फहीम कुरैशी ने जरूरतमंद महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के बीच रंग, मिठाई व अन्य आवश्यक सामग्री वितरित कर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं।
पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और इसे समाज में सौहार्द व विश्वास बढ़ाने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर अशोक दत्त त्रिपाठी, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई राजधर यादव, एसआई अजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सीओ बैरिया मु. फहीम पुलिसिंग कार्य के साथ – साथ जनता की सेवा करने में निभाते हैं अहम रोल
बैरिया। मु. फहीम कुरैशी (DSP) PPS अधिकारी हैं। एक राजपत्रित अधिकारी के साथ – साथ अच्छे समाजसेवी की भूमिका भी निभाते हैं। कार्य सरकार में व्यस्त रहने के बवजूद भी गरीब – असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं। आज के परिवेश में जहाँ अक्सर बड़े अधिकारियों को ज्यादातर AC के कमरे में बैठा देखा जा सकता है तो वहीं मु. फहीम कुरैशी के काम का कुछ अलग ही अंदाज है। वे अक्सर जनता के बीच में दिखाई देते हैं। दिन हो या रात जनाब फहीम जनता के लिए हमेशा आगे आते हैं। अपने कर्तव्य को निभाते हुए सीओ फहीम कुरैशी ने कई बार अपने अंदाज़ ए काम से मानवता की मिसाल पेश की है। सहतवर, रसड़ा के लोग आज भी कुरैशी जी के शानदार काम को लेकर उन्हें याद करते हैं।




