HomeUncategorizedविश्वासघात व धोखाधड़ी के आरोपी अविजय सोहाला को कैंट पुलिस ने किया...

विश्वासघात व धोखाधड़ी के आरोपी अविजय सोहाला को कैंट पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

यूपी हेड : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : अजय लखमानी

वाराणसी। इन दिनों थाना कैंट पुलिस टीम द्वारा अपराध पर अंकुश व अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिल रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में क़ानून व्यवस्था चुस्त -दुरुस्त के साथ अपराधियों को लगातार सलाखों के पीछे भेजने का काम जारी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कैंट पुलिस ने एक नफर वारंटी को उसके गृह स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 940/18 धारा- 406/420/323/306/504 भादवि थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी से सम्बन्धित नफर वारण्टी अविजय कुमार सोहाला पुत्र स्व. खियल मल सोहाला निवासी सं. 2/415 बी 9 ए प्रेमचन्द्र नगर कालोनी पाण्डेयपुर थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी को रविवार की सुबह करीब 09.30 बजे वारंटी के गृह स्थान कमिश्नरेट वाराणसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में
प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, उप निरीक्षक प्रवेश कुमार कुंतल थाना कैण्ट,
आरक्षी अरुण कुमार सिंह थाना कैण्ट व आरक्षी मनमोहन कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular