चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित नरायनपुर गांव में एक 30 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मृतका की पहचान पूजा चौहान (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो विकास चौहान की पत्नी थीं। पूजा का मायका गाजीपुर जिले के रामपुर चिलौना में है। उनकी शादी तीन वर्ष पूर्व नरायनपुर निवासी विकास चौहान से हुई थी। उनके दो वर्ष के जुड़वा बच्चे हैं। घटना के समय मृतका के पति घर पर मौजूद नहीं थे।
महिला द्वारा यह कदम उठाने के पीछे गृहकलेश या कोई अन्य कारण होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही चौबेपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।



