HomeUncategorizedवाराणसी से PET अभ्यर्थियों के लिए कानपुर तक स्पेशल ट्रेन: 24, 29...

वाराणसी से PET अभ्यर्थियों के लिए कानपुर तक स्पेशल ट्रेन: 24, 29 और 31 अक्टूबर को बलिया से चलेगी, अगले दिन सुबह 6 बजे पहुंचेगी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

PET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे बलिया से कानपुर सेंट्रल के बीच अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

ट्रेन बनारस रेलवे स्टेशन पर रात 10:50 बजे पहुंचेगी। यहां से अभ्यर्थी कानपुर के लिए यात्रा कर सकेंगे। रेलवे की ओर से यह ट्रेन 24, 29 और 31 अक्टूबर को चलाई जाएगी।
बलिया से शाम 7:30 बजे चलेगी ट्रेन।

गाड़ी संख्या 05153 बलिया-कानपुर सेंट्रल अनारक्षित परीक्षा स्पेशल बलिया से शाम 7:30 बजे रवाना होगी। यह यूसुफपुर से रात 8:04 बजे, गाजीपुर सिटी से 8:37 बजे और औड़िहार से 9:22 बजे होते हुए वाराणसी सिटी रात 10:12 बजे पहुंचेगी। इसके बाद वाराणसी जंक्शन से रात 10:30 बजे और बनारस स्टेशन से 10:50 बजे रवाना होगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 6 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
वापसी में रात 9:03 बजे बनारस पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 05154 कानपुर सेंट्रल-बलिया अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को चलेगी। यह कानपुर सेंट्रल से दोपहर 12:55 बजे रवाना होकर बनारस स्टेशन पर रात 9:03 बजे पहुंचेगी।

इसके बाद वाराणसी जंक्शन से रात 9:20 बजे और वाराणसी सिटी से 9:35 बजे होते हुए बलिया के लिए रवाना होगी। ट्रेन रात 1:15 बजे बलिया पहुंचेगी।

ट्रेन में होंगे 12 कोच

रेलवे के अनुसार, इस परीक्षा स्पेशल ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 और एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी, जिससे PET-2026 के अभ्यर्थियों को यात्रा में सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular