HomeUncategorizedवाराणसी में TRIUMPH-एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरीः श्रद्धालु ने पहले...

वाराणसी में TRIUMPH-एजेंसी से 4.71 लाख की बाइक चोरीः श्रद्धालु ने पहले बाहर नहाया फिर कटर से काटा शीशा, धूम स्टाइल में बाइक लेकर फरार

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी में मंगलवार की सुबह KTM बाइक एजेंसी के बाहर आए युवक ने शीशी काटकर 4.71 लाख की बाइक चोरी कर ली। श्रद्धालु बताकर एजेंसी के पास नहाने के बाद चोरी छिपे अंदर घुस गया और उसने लोहे के कटर से शीशा काट दिया।

एजेंसी के कर्मचारियों की गैर मौजूदगी देखकर शीशा काटकर अंदर गया और चाबी लगी बाइक को लेकर भाग निकला। जब एजेंसी के लागों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। आनन फानन युवक की तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला।
Triumph एजेंसी से मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि शोरूम के अंदर रखी उनकी पर्सनल बाइक KTM Adventure 390 S चोरी हुई। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची तो मामले की जानकारी ली।

बताया गया कि बाइक एजेंसी के अंदर खड़ी थी और उसमें चाबी लगी हुई थी। चोर एजेंसी का ग्लास काटकर अंदर दाखिल हुआ और बाइक लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना फील्ड यूनिट को दे दी गई है। पुलिस घटना की सूचना फील्ड यूनिट को दे दी गई है। पुलिस टीम द्वारा जांच-पड़ताल कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Oplus_16908288
Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular