चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

संयुक्त निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मिर्जापुर मंडल डॉ नरेंद्र प्रताप सिंह को वाराणसी का नया सीएमओ बनाया गया है। डॉ एनपी सिंह पूर्व में वाराणसी नगर निगम के साथ नगर स्वास्थय अधिकारी का लंबे समय तक पदभार संभाल चुके हैं।
इसके अलावा शासन स्तर से वाराणसी के पंडित दीन दयाल चिकित्सालय और लाल बहादुर चिकित्सालय रामनगर में भी चीफ मेडिकल ऑफिसरों की नियुक्ति की है। वहीं मौजूदा सीएमओ डॉ मुकेश कुमार की नयी तैनाती का इस शासनदेश में कोई जिक्र नहीं है। उन्होंने 2 जून 2026 को ही वाराणसी के सीएमओ पद को संभाला था।
डॉ एनपी सिंह को वाराणसी की स्वास्थ्य सुविधा की कमान
शासन स्तर से वाराणसी के सीएमओ डॉ मुकेश कुमार को पदमुक्त कर दिया गया। उनके स्थान पर वाराणसी में कई वर्षों तक नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी रहे डॉ एनपी सिंह को वाराणसी का सीएमओ बनाया गया है। डॉ एनपी सिंह को सख्त अधिकारी माना जाता है। इसके अलावा उनके समय में नगर निगम की स्वास्थ्य सेवाओं को नया आयाम मिला था।
डॉ एनपी सिंह कोरोना काल में वाराणसी में नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर तैनात थे। इसी दौरान ततकालीन सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद डॉ एनपी सिंह को कार्यकारी सीएमओ बनाया गया था। ताकि आपदा के दौर में स्वास्थ्य सुविधाओं पर कोई असर न पड़े।
प्रसिद्ध बनारस क्लब के पांच बार रहे सचिव
डॉ. एनपी सिंह वाराणसी के प्रशासनिक और उद्यमियों के क्लब बनारस क्लब के लगातार 5 साल सचिव रहे। उन्होंने क्लब में सर्वाधिक मत पाने का रिकार्ड भी बनाया। उनका पैनल हमेशा क्लब में अपने सर्वाधिक प्रत्याशियों को जितवाता रहा।
इसके अलावा वाराणसी के पंडित दीन दयाल जिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ सत्यप्रकाश मिश्रा को उसी अस्पताल का चीफ मेडिकल ऑफिसर और लाला बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर में तैनात वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ प्रबीन रंजन को अस्पताल का सीएमएस बनाया गया है।



