HomeUncategorizedवाराणसी में बंद कमरे में बेहोश मिली महिला: महिला दारोगा ने दरवाजा...

वाराणसी में बंद कमरे में बेहोश मिली महिला: महिला दारोगा ने दरवाजा तोड़कर किया रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक रिपोर्टर – धनेश बदलानी

वाराणसी में पुलिस ने एक बंद कमरे से एक महिला को बेहोशी की हालत में रेस्क्यू किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना सारनाथ थाना क्षेत्र की है, जहां महिला की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

सारनाथ थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शाम 3:50 बजे तिलमापुर निवासी दीनानाथ मिश्र ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनके मकान में किराए पर रहने वाली महिला ने बीती रात से दरवाजा अंदर से बंद कर रखा है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। उन्हें किसी अनहोनी की आशंका थी।
सूचना मिलने पर महिला सब इंस्पेक्टर दीक्षा पांडेय के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद महिला दारोगा ने दरवाजा तोड़वाकर कमरे में प्रवेश किया, जहां महिला बेहोश मिली।

महिला दारोगा ने पानी के छींटे मारकर महिला को होश में लाया। इसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मकान मालिक कैलाश नाथ मिश्रा ने बताया कि रोहतास, बिहार के पंकज कुमार और उनकी पत्नी वैशाली उनके मकान में किराए पर रहते हैं। आज सुबह से वैशाली ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

होश में आने पर महिला वैशाली ने बताया कि बीती रात उसके पति पंकज कुमार काम से अकबरपुर गए हुए थे। आज उसका उपवास था, जिसके कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई थी। पुलिस ने महिला के सारनाथ में रहने वाले रिश्तेदार अवधेश कुमार और उसके पति को घटना की सूचना दी। रिश्तेदारों के साथ महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे छुट्टी मिल गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular