HomeUncategorizedपत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद किया शवः 1500 किमी दूर...

पत्नी की हत्या कर सूटकेस में बंद किया शवः 1500 किमी दूर वाराणसी में छिपा आरोपी गिरफ्तार, बनारस में नाम बदलकर तोड़े पत्थर

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी की पुलिस, एसटीएफ और सिलिवासा पुलिस ने सोमवार को पत्नी की हत्याकर कर 1500 किमी दूर छिपे हत्यारोपी को किराए के मकान से दबोच लिया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मंडुवडीह में छिपा था, उसकी तलाश में पुलिस ने इनाम भी घोषित किया था।
हत्यारे ने पहले एक युवती से कई महीने तक प्रेम प्रसंग चलाया फिर परिवार की मर्जी के बिना उससे शादी कर ली। परिवार ने दबाव बनाया तो किराए के मकान में रखा बाद में दूसरी शादी के लालच में उसकी हत्याकर शव सूटकेस में बंद कर भाग गया।

बिहार का मूल निवासी युवक बनारस में पढ़ा था, इसलिए उसने छिपने के लिए मंडुवाडीह को सुरक्षित माना और किसी पहचान वाले के जरिए मकान तलाश लिया। सिलिवासा पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और ट्रांजिट रिमांड पर सिलिवासा ले गई। हालांकि आरोपी के परिजनों को इसकी जानकारी भी दे दी गई।
जानिए पूरा घटनाक्रम

पुलिस के अनुसार, तीन अगस्त 2026 को सिलवासा के टोकर खड़ा क्षेत्र स्थित एक मकान से सूटकेस के अंदर महिला का शव बरामद हुआ था। शव करीब दो महीने पुराना था। मृतका की पहचान छोटी उपाध्याय के रूप में हुई।

मकान मालिक जब किसी अन्य व्यक्ति को कमरा किराये पर देने के लिए पहुंचा और दरवाजा खोला तो दुर्गंध आने पर घटना का पता चला। जांच में सामने आया कि शव को प्लास्टिक से ढककर सूटकेस में बंद किया गया था। हत्या के बाद से आरोपी सिलवासा से फरार था।

शव को सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी ने मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट में शरण ली। किसी के जरिए आरोपी ऋषभ कुमार सिंह ने कमलेश नाम और पुरानी पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था।

वह वाराणसी और आसपास के इलाकों में छिपकर रह रहा था, लेकिन पिछले दिनों किसी ने उसे पहचान लिया। वहीं एक दोस्त से उसने अपना नंबर साझा किया, जिसके बाद एसटीएफ को उसकी मौजूदगी की सूचना मिल गई तो आरोपी की तलाश शुरू हो गई।
बिहार में दर्ज है अपहरण का केस

दादरा एवं नगर हवेली के सिलवासा थाना क्षेत्र में पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में बंद कर फरार हुए आरोपी को एसटीएफ वाराणसी और सिलवासा पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट से आरोपी ऋषभ कुमार सिंह को दबोचा।

निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंगद सिंह यादव और उपनिरीक्षक विनय मौर्य की टीम को पूछताछ में पता चला कि आरोपी बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के सिउर गांव का निवासी है। उसने अपने ही गांव की छोटी उपाध्याय से प्रेम विवाह किया था। इस मामले में बिहार के रोह थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ था।

पुलिस के मुताबिक, शादी के बाद ऋषभ के परिवार वाले छोटी को बहू के रूप में स्वीकार नहीं कर रहे थे। छोटी लगातार पति पर उसे ससुराल ले जाने का दबाव बना रही थी। इसी पारिवारिक विवाद के बीच 9 जून 2026 की शाम सिलवासा स्थित किराये के कमरे में ऋषभ ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूटकेस में बंद कर फरार हो गया।

गिरफ्तार आरोपी ऋषभ कुमार को सोमवार दोपहर सीजेएम वाराणसी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका ट्रांजिट रिमांड ले लिया गया है। अब सिलवासा पुलिस आरोपी को अपने साथ ले जाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

Oplus_16908288
RELATED ARTICLES

Most Popular