चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : रोहित चौरसिया

वाराणसी: इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। दिन में धूप तो रात में सिहरन बढ़ जा रही है। वाराणसी में रात का तापमान खिसक कर 20 डिग्री से नीचे आ चुका है। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अक्टूबर के आखिरी तक मौसम ऐसा ही रहेगा। नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार हैं।
पिछले एक सप्ताह से मौसम में बदलाव हुआ है। रात में ठंड का असर दिखने लगा है। खासतौर से भोर में सिहरन बढ़ गई है। रविवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में धूप असरदार रही। इसका असर शाम को भी देखने को मिला। शाम को थोड़ी गर्मी जैसा मौसम महसूस हुआ।

मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि इधर जिस तरह का मौंसम बना हुआ है, उससे स्पष्ट है कि नवंबर के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ेगी। मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अक्टूबर तक तापमान में कोई खास गिरावट नहीं होगी। मौसम खेती-किसानी के लिए अच्छा है, लेकिन लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।।।



