चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी। में सिगरा पुलिस ने राह चलते कारोबारी से टप्पेबाजी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूट के बाद सीसीटीवी में कैद हुए बदमाशों को पुलिस ने फुटेज के आधार पर दबोच लिया। उनके कब्जे से पुलिस को करीब 17 लाख रुपए की ज्वैलरी मिली।
बरामद ज्वैलरी में सबसे ज्यादा सोने की नाक की कील थी। आरोपियों के पास 1 लाख 62 हजार रुपये नगद मिले हैं। इनके पास चोरी में शामिल मोबाइल और आधार कार्ड समेत माल खरीदने वालों का ब्योरा भी पुलिस को मिला है।
व्यापारी के अनुसार बैग में 232 पत्ता सोने की नाक का कील था, जिसमें 175 पत्तो में 50 पीस के हिसाब से नाक कील थे और 57 पत्ते में 25 पीस के हिसाब से नाक कील तथा 10-12 पीस गले का छोटा लाकेट भी था जिसके सम्बन्ध में थाना सिगरा में केस दर्ज किया गया था।
पहले जानिए पूरी वारदात
एसीपी चेतगंज ईशान सोनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि थाना सिगरा पुलिस और एसओजी टीम के संयुक्त ऑपरेशन में इन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अहमदाबाद गुजरात के निवासी रमण जाधव पुत्र राजा जाधव और प्रेम विश्वनाथ जाधव पुत्र विश्वनाथ जाधव हैं।
दोनों आरोपियों ने सोने के बने गहनों का फेरी लगाकर व्यापार करने वाले व्यापारी से टप्पेबाजी की थी। व्यापारी 11 दिसंबर को व्यापार के लिए अपने स्टाफ के साथ कार से प्रयागराज जा रहा था। उसके चालक अमित के साथ अपना नाक का कील बेचने के लिए प्रयागराज जा रहा था।
रास्ते में आकाश वाणी तिराहे से पहले एक युवक ने कार से मोबिल गिरने की सूचना दी। जिसको देखने के लिए अमित के द्वारा गाड़ी को वही सड़क के किनारे खड़ा किया गया हम लोग गाड़ी से उतर कर बोनट खोल कर यह देखने लगे इसी बीच युवक उनका बैग लेकर भाग निकला।
इसके बाद पुलिस टीम ने वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। रमण जाधव ने बताया कि एक लाख बासठ हजार मेरे बेटे ने कहीं सोना बेचकर मुझे खर्च के लिए दिया है हमने पहले भी कई वारदातों को अंजाम दिया है।



