HomeUncategorizedवाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा: कचहरी से...

वाराणसी में वकीलों को पुल से लटकाकर हॉकी से पीटा: कचहरी से लौटते समय पकड़ा, गालियां देकर नकदी-चेन लूटी

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

वाराणसी में शुक्रवार की रात कचहरी से लौट रहे अधिवक्ताओं पर बाइक सवार बदमाशों ने हमला बोल दिया। अधिवक्ता को बेल्ट से पीटा और पुल पर लटकाते हुए जाने से मारने की धमकी दी। हमलावरों से गुहार लगाकर अधिवक्ताओं ने अपनी जान बचाई।

वारदात के बाद हमलावर बाइक से हथियार लहराते हुए भाग निकले। पीड़ित अधिवक्ताओं ने कैंट थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। इसके बाद अधिवक्ता साथियों को बुलाकर तहरीर दी और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़ित ने नामजद तहरीर नहीं दी लेकिन एक हमलावर की शिनाख्त की है।
वकील नौशाल अली ने पुलिस को बताया कि वाराणसी जिला सत्र न्यायालय परिसर में अपना चैंबर है और दीवानी-फौजदारी की वकालत करते हैं। रोज की तरह शुक्रवार को भी कोर्ट गए और कुछ कार्यवश जल्दी ही कोर्ट से निकलकर चौकाघाट की ओर जा रहे थे।

कचहरी से निकलकर अपने घर की ओर आ रहे थे और उनके साथ जूनियर अधिवक्ता रमाशंकर गुप्ता थे। कचहरी से वापस आते समय वरुणा पुल पर उन्हें कुछ लोगों ने पीछा करते हुए आवाज दी और गालियां देकर आगे बाइक लगाकर रोक लिया। दोनों लोगों को बाइक से उतरते ही पकड़ लिया।
दोनों वकीलों पर गाली गलौज करते हुए हाकी से हमला कर दिया। गर्दन दबाकर जान से करने के नियत से हम दोनों अधिवक्ता को लातघूसों से मारा पीटा। इसके बाद दोनों को पुल के नीचे लटका दिया और मारने की धमकी थी। इसके बाद दोनों ने अपनी जान की भीख मांगी तो छोड़कर फरार हो गए।

आरोप है कि दोनों अधिवक्ताओं से सोने की चेन और 4700 रुपये लूट ले गए। जाते समय वकीलों ने गाड़ी का नंबर नोट कर लिया, जिसका नंबर UP65EX7706 बताया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सेंट्रल बार के महामंत्री आशीष सिंह ने कहा कि ड्रेस में खुलेआम दिनदहाड़े अधिवक्ता नौशाद अली और रामशंकर से मारपीट बडा मामला है। वकीलों को समूह बनाकर पीटने वाले अभियुक्तों को छोड़ा नहीं जाएगा। आरोपी कोई भी हो उसे किसी कीमत पर बक्सा नहीं जाएगा। वहीं अनूप सिंह ने 24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होने पर 17 अगस्त से कचहरी में अनशन की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular