चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो चीफ़ – प्रदीप साह

वाराणसी में शिक्षक दिवस के अवसर पर भारत चेतना ट्रस्ट ने सीर गोवर्धनपुर स्थित छोटी चौरा माता मंदिर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों में सहयोग देने वाले 7 इंटर्न्स और सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शाम करीब 4 बजे हुई। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के हिंदी विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह रहे। उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में BHU के परास्नातक विद्यार्थी प्रवीण कुमार, भारत चेतना ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्कर्ष पांडे और तर्ज़-ए-सुख़न के ऑपरेशनल हेड दिव्यांशु अग्रहरि भी उपस्थित रहे। भारत चेतना ट्रस्ट के सहयोगियों में अभिषेक कुमार चौहान, सौरभचौहान, शालू गौतम, प्रतिज्ञा, शालू मैम, राजीव मौर्य और प्रवीण कुमार शामिल हैं।
बच्चों ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हस्तनिर्मित कार्ड भी भेंट किए। बच्चों की इस पहल ने कार्यक्रम को भावनात्मक और आत्मीय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य केवल सम्मान करना नहीं, बल्कि बच्चों को यह समझाना भी था कि उनके जीवन में शिक्षा देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

कार्यक्रम का मंच संचालन सूरज वर्मा ने किया। भारत चेतना ट्रस्ट के उपाध्यक्ष रोहित अस्थाना ने आभार ज्ञापन करते हुए सभी उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।




