HomeUncategorizedतीज पर तैलिक साहू वैश्य सभा ने पेश की सेवा और सामाजिक...

तीज पर तैलिक साहू वैश्य सभा ने पेश की सेवा और सामाजिक समरसता की मिसाल,सैकड़ों गरीब व निराश्रित महिलाओं को वितरित की साड़ी, पूजन सामग्री

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू

वाराणसी। तीज पर्व के पावन अवसर पर तैलिक साहू वैश्य सभा, वाराणसी की ओर से समाज सेवा और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया गया। सभा द्वारा गरीब, विधवा एवं निराश्रित महिलाओं के सम्मान एवं सहयोग के उद्देश्य से साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी, तीज पूजन सामग्री एवं सहयोग स्वरूप 50 रुपये की धनराशि प्रदान की गई।


कार्यक्रम तैलिक साहू वैश्य सभा के अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और जरूरतमंद महिलाओं के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया।
सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि तीज जैसे पवित्र पर्व पर जरूरतमंद महिलाओं के साथ खुशियां साझा करना समाज की जिम्मेदारी है। सेवा, सहयोग और सम्मान की भावना से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को सहयोग देने के साथ-साथ उन्हें सम्मान और अपनत्व का भाव प्रदान करना था।


अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा केवल एक कार्य नहीं बल्कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सहायता पहुंचाना ही वास्तविक सेवा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर जरूरतमंदों की सहायता करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर तैलिक साहू वैश्य सभा की ओर से कार्यक्रम के कवरेज के लिए पहुंचे सम्मानित पत्रकार साथियों का अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन भी किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजकुमार गुप्ता, विनोद कुमार गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, सुदर्शन प्रसाद गुप्ता, राजन गुप्ता, मंगला प्रसाद गुप्ता, अनिल साहू, मोतीलाल गुप्ता, शशिकला गुप्ता, बबीता गुप्ता, जय नारायण साहू, कैलाश नाथ साहू, पी.सी. युवराज, गिरधारी लाल गुप्ता, शत्रुघ्न गुप्ता, बृजेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, अनूप गुप्ता, संजीव गुप्ता, रविंद्र गुप्ता (पत्रकार), रविकांत गुप्ता, पूर्व पार्षद शंकर साहू, संजय गुप्ता, महिला अध्यक्ष शशिकला गुप्ता, भारती साहू, अनुराधा गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
तैलिक साहू वैश्य सभा का यह आयोजन सेवा, सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए समाज के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular