HomeUncategorizedवाराणसी में पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा, फिर फांसी लगा लीः झगड़े के...

वाराणसी में पत्नी-बेटी को चीख-चीखकर पुकारा, फिर फांसी लगा लीः झगड़े के बाद डेढ़ साल से पत्नी मायके में थी, कई बार माफी मांगी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के घसियारी टोला में शुक्रवार सुबह पत्नी और बेटी के अलग रहने से परेशान 42 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पवन यादव पिछले करीब डेढ़ साल से पत्नी और पांच साल की बेटी को घर लाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दोनों उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं थीं। गुरुवार रात उसने पत्नी को फोन किया। बातचीत के दौरान पत्नी ने उसे बुरा-भला कहा। इसके बाद वह रातभर सोया नहीं और कमरे में बेटी को याद कर चीखता रहा।

शुक्रवार सुबह परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कमरे से कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा खोला तो पवन मृत मिला। सूचना पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

डेढ़ साल पहले बेटी के साथ दिल्ली चली गई थी पत्नी

घसियारी टोला निवासी पवन यादव पुत्र विक्रम सिंह यादव की शादी करीब आठ साल पहले अर्पिता से हुई थी। दोनों के बीच करीब दो साल पहले विवाद शुरू हुआ। कई बार झगड़ा होने के बाद पत्नी ने अलग रहने का फैसला किया। करीब डेढ़ साल पहले वह बेटी को लेकर दिल्ली चली गई।

परिजनों के मुताबिक, पत्नी और बेटी के अलग रहने के बाद पवन परेशान रहता था। वह दोनों को वापस लाने के लिए कई बार दिल्ली स्थित पत्नी के घर भी गया था। वह लगातार परिवार को साथ लाने की कोशिश कर रहा था।

रातभर बेटी को याद कर चीखता रहा परिजनों ने बताया कि गुरुवरि रात पवन ने पत्नी को फोन किया था। बातचीत के बाद वह काफी परेशान हो गया। रातभर वह सोया नहीं और कमरे में बेटी का नाम लेकर उसे और पत्नी को बुलाता रहा।

सुबह कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आदमपुर थाना प्रभारी विमल मिश्र मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों से पत्नी का नंबर लेकर उसे भी घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular