HomeUncategorizedब्लैक-चॉकलेट केक' काटा, सीवर के पानी में दीया जलायाः वाराणसी में व्यापारियों...

ब्लैक-चॉकलेट केक’ काटा, सीवर के पानी में दीया जलायाः वाराणसी में व्यापारियों ने काले कपड़े पहने, भू-अधिग्रहण पर आक्रोश जताया

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

Oplus_16908288

वाराणसी की दालमंडी में कारोबारियों और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ब्लैक केक काटकर विरोध दर्ज कराया। प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिन पर गुरुवार को लोगों ने काले कपड़े पहने, काली पगड़ी और गमछा बांधा और काले गुब्बारे लगाए। इसके बाद ‘हैप्पी बर्थडे मोदी’ कहते हुए ब्लैक चॉकलेट केक काटा और दालमंडी चौड़ीकरण व प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर नाराजगी जताई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दालमंडी प्रोजेक्ट को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। उनका आरोप है कि कारोबार प्रभावित हुआ है, जबकि इलाके में सीवर, पेयजल, जलभराव और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याएं भी बनी हुई हैं।

वाराणसी के दालमंडी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ब्लैक चॉकलेट केक काटकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। लोगों ने कहा दालमंडी से जिंदगी में बदलाव हो गया। ड्रीम प्रोजेक्ट दालमंडी में स्थिति दयनीय है। यहां का भूमि पूजन हुआ लेकिन काम नहीं शुरू हुआ।

Oplus_16908288

दालमंडी निवासी आदिल खान ने दो केक मंगाए थे। एक पर ‘हिंदू-मुस्लिम’ और दूसरे पर ‘मोदी’ लिखा था। आदिल खान ने कहा कि बेरोजगारी और नौकरी जैसे सवाल पूछे जाने पर कई बार मुद्दों को हिंदू-मुस्लिम या पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया जाता है। इसी संदेश को प्रतीकात्मक तरीके से दिखाने के लिए एक केक पर ‘हिंदू-मुस्लिम’ लिखा गया।

बारिश सीवर और लाइट जैसी अन्य व्यवस्थाओं से हम लोग जूझ रहे हैं। हम लोगों के घरों में गंदा और बालू वाला पानी आ रहा साथ ही पानी में कीड़ा भी आ रहा है। इसीलिए काला कपड़ा, काला गमछा, काली पगड़ी, कला गुब्ब्बारा लगाकर विरोध जताया और काला केक काटा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का 76वां जन्मदिन है और दालमंडी में भी 76 सीवर व गड्ढों की संख्या बताकर लोगों ने अपनी समस्याओं की ओर ध्यान खींचा है। उनका दावा है कि इलाके में आए दिन कोई न कोई व्यक्ति गड्ढों का शिकार होता है।

ड्रीम प्रोजेक्ट के हालत बदतर

आदिल खान ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरा देश खुशियां मना रहा है। लेकिन हमारे यहां दालमंडी में जो प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वहां के लोग एक साल से प्रताड़ित किए जा रहे हैं और परेशान हैं, सीवर की व्यवस्था नहीं है।

पेयजल की व्यवस्था नहीं। लाइट की व्यवस्था नहीं। जो जनप्रतिनिधि है वो चार साल में पहली बार यहां आये और वो भी भूमि पूजन करने के लिए। लेकिन फिर गायब हो गए। हमारी कोई सुध नहीं ले रहा है। इस ड्रीम प्रोजेक्ट की हालत बदतर है।

आदिल ने बताया पीएम के जन्मदिन पर उनके द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट के विरोध में आज हम लोगों ने काला कपड़ा पहनकर, काली पगड़ी लगाकर, गुब्बारा सजाकर उनके जन्मदिन पर काला केक काटा और विरोध जताया कि एक इलाके से ऐसा दोहरा व्यवहार क्यों ? उन्होंने इस व्यवस्था को बदलने और दालमंडी में व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग उठाई।

Oplus_16908288

सीवरेज पानी में जलाया दीपक

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीया जलाओ अभियान के तहत विरोध का दिया जलाया। जलजमाव और सीवर के गंदे पानी मे दीपक जलाकर पीएम मोदी के जन्मदिन पर अपना विरोध दर्ज करवाया।

महानगर अध्यक्ष अमन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीवर के गंदे पानी के बीच दीप जलाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कंदवा के मुख्य मार्ग पर लंबे समय से सीवर का पानी जमा है। इससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

गंदगी के कारण आसपास के लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चितईपुर-कंदवा क्षेत्र में जलभराव और सीवर की समस्या को लेकर हाल ही में भी लोगों ने विरोध जताया था। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए। जल निकासी और सीवर की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।

RELATED ARTICLES

Most Popular