चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के प्रधानमंत्री संसदीय क्षेत्र आदमपुर जोन के वार्ड नंबर 63 जलालीपुरा में गंदगी का अंबार लगा है। समारू के खेत और गलियों में कई दिनों से कूड़ा नहीं उठाया गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे इतनी बदबू आ रही है कि लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है।
मोहल्ले की महिलाओं ने बताया कि कूड़े के कारण मच्छरों की संख्या बहुत बढ़ गई है। उनके बच्चे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। बदबू के कारण बच्चे नाक बंद करके स्कूल जाते हैं।
यहां के निवासी रमजान अली ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इस समस्या को देखते हुए पूर्व पार्षद पति हाजी ओकास अंसारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। हाजी वकास अंसारी ने कहा कि स्मार्ट सिटी सिर्फ कागजों में है, जमीन पर कूड़ा ही कूड़ा है।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कूड़ा उठाया जाए और गलियों में साफ-सफाई की जाए। उन्होंने एक कर्मचारी तैनात करने की भी मांग की, क्योंकि कूड़ा न उठने पर इतनी गंदगी हो जाती है कि चलना मुश्किल हो जाता है। हाजी वकास अंसारी ने दो कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां लगाने और डोर-टू-डोर कलेक्शन फिर से शुरू करने की मांग की है।
हाजी वकास अंसारी ने लोगों को बताया कि अगले दो दिन में पूरा कूड़ा उठ जाएगा और साफ-सफाई हो जाएगी। उन्होंने लोगों से थोड़ा संयम बनाए रखने को कहा।




