HomeUncategorizedवाराणसी में कोडीन कफ सिरप मामले में 2 व्यापारी गिरफ्तार: NDPS एक्ट...

वाराणसी में कोडीन कफ सिरप मामले में 2 व्यापारी गिरफ्तार: NDPS एक्ट में वांछित थे,लोहामंडी से धराए

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो चीफ : चन्दन यादव

वाराणसी। वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित चल रहे सप्तसागर दवा मंडी के दो व्यापारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में जीआरएस फार्मा के प्रोपराइटर ऋषभ यादव और उर्मिला फार्मा के प्रोपराइटर उमेश यादव शामिल हैं। दोनों पर भोला जायसवाल की शैली ट्रेडर्स से कागजों पर करोड़ों रुपये के कोडीन कफ सिरप की खरीद दिखाने का आरोप है। पुलिस ने देर रात दोनों को लोहामंडी इलाके से गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। आज उन्हें जेल भेजा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक हवाला कारोबारी और शुभम के करीबी वैभव जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद कफ सिरप मामले में कार्रवाई तेज कर दी गई है। इसी क्रम में लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है।

15 नवंबर 2025 को दर्ज हुआ था मुकदमा डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने कोतवाली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें भोला जायसवाल, शुभम जायसवाल समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। जांच कोतवाली पुलिस के साथ एसआईटी टीम भी कर रही है।

डीसीपी के अनुसार जांच में सामने आया कि सप्तसागर दवा मंडी स्थित जीआरएस मेडिकल के प्रोपराइटर ऋषभ यादव और उर्मिला फार्मा के प्रोपराइटर उमेश यादव ने कागजों पर कफ सिरप की खरीद-फरोख्त दिखाई। इससे करोड़ों रुपये का हेरफेर होने की आशंका है। जांच के दौरान दोनों के मोबाइल से शुभम जायसवाल और भोला जायसवाल के साथ बातचीत और लेनदेन की चैट मिली। बैंक खातों में भी पैसों का लेनदेन सामने आया है।

लोहामंडी से दबोचे गए आरोपी

पुष्टि होने के बाद पुलिस ने विश्वेश्वरगंज निवासी ऋषभ यादव और लोहामंडी निवासी उमेश यादव की तलाश शुरू की। बीती रात लोहामंडी इलाके से दोनों को एक साथ गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और आज उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular