HomeUncategorizedवाराणसी ब्यूटी कार्निवल: विशेषज्ञ लोगों को समस्याओं के प्रति जागरूक कर बताएंगे...

वाराणसी ब्यूटी कार्निवल: विशेषज्ञ लोगों को समस्याओं के प्रति जागरूक कर बताएंगे उचित देखभाल के विकल्प

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

वाराणसी। 750AD हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड उत्तर प्रदेश में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए दो नई पहल शुरू कर रही है। कंपनी एक और दो नवंबर को सारनाथ स्थित रोज गार्डन में आयोजित वाराणसी ब्यूटी कार्निवल में अपने स्किनकेयर ब्रांड ला रवाया को प्रस्तुत करेगी। आयोजन सुबह नौ से शाम सात बजे तक चलेगा। कंपनी की निदेशक शबनम खान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

इसके साथ ही चंदौली के केजी नंदा हॉस्पिटल में हर सप्ताह निःशुल्क त्वचा एवं बाल विश्लेषण की सुविधा शुरू की जाएगी। अस्पताल के निदेशक डॉ. आनंद प्रकाश तिवारी के सहयोग से विशेषज्ञ लोगों को त्वचा और बालों की समस्याओं के प्रति जागरूक करेंगे। कंपनी के सीईओ मिथुन मजूमदार ने बताया कि इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय साझेदारियों के माध्यम से बेहतर त्वचा एवं बालों की देखभाल संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular