चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

भाजपा सांसद और प्रवक्ता संबित पात्रा सोमवार को वाराणसी पहुंचे। सर्किट हाउस में उन्होंने SIR पर प्रेसवार्ता की। संबित पात्रा ने कहा कि कहीं गांधी परिवार के अंदर ही प्रियंका वाड्रा का वोट चोरी तो नहीं हो गया? कहीं उनके भाई डर तो नहीं गए?
मुझे लगता है कांग्रेसियों को इस पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए कि कहीं गांधी परिवार के इलेक्टोरल रोल से प्रियंका जी का नाम तो नहीं कट गया है? वहां भी बताइए उनके बेले को कि प्रियंका जी से भी फॉर्म सिक्स जरा भरवा लें।
किसी भी कीमत पर घुसपैठियों को नहीं घुसने देंगे संबित पात्रा ने साफ किया कि किसी भी हाल में देश में घुसपैठियों को नहीं रहने देंगे। उन्होंने कहा – जो नेहा बोरा बोल रही है बांग्लादेश से हमने सीख लिया है। सत्ता परिवर्तन करेंगे, सड़क पे अराजकता करेंगे। तो यह गलत है।
कल भी रामलीला मैदान में हमने देखा किस प्रकार से फ्लॉप शो रहा। पूरा का पूरा फ्लॉप शो रहा। बोल रहे थे 10 लाख लोग आएंगे, 20 हजार लोग भी पूरी तरह से इकट्ठे नहीं हो पाए। 50% रामलीला मैदान कल खाली था।
स्वाभाविक रूप से एसआईआर की गिनती भी इनकी ऐसी ही है। जो संख्या देते हैं वो गलत होती है। जो 13 करोड़ बता रहे वो भी गलत है।
ममता बनर्जी पर कसा तंज
संबित पात्रा ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा – कल तो मुझको बहुत हंसी आई। जब ममता बनर्जी का भाषण सुना मैंने। ममता दीदी ने गाना गाकर सुनाया जॉनी, जॉनी- यस पापा, जॉनी, जॉनी- यस पापा। SIR- नो पापा। इस्तीफा – यस पापा।
मैं भी लिख के लाया हूं ममता जी के लिए। दीदी आप भी सुनिए। ‘बांग्लादेशी बांग्लादेशी, यस मम्मा यस मम्मा। विल मेक यू एंटर इंडिया, यस मम्मा यस मम्मा। विल गिव यू आधार कार्ड, यस मम्मा यस मम्मा। बांग्लादेशी बांग्लादेशी, वोट फॉर टीएमसी, यस मम्मा यस मम्मा। बांग्लादेशी बांग्लादेशी, वी विल मेक फूल ऑफ इंडिया, हा-हा-हा… हा-हा-हा…’
लेकिन अब मोदी जी ने कहा है कि ये हा-हा-हा नहीं चलेगा। ‘वी विल मेक फूल ऑफ इंडिया’ और घुसपैठिया बोलेगा हा-हा-हा, हा-हा-हा… मोदी जी ने कहा – ना ना ना, ना ना ना, ना ना ना। ये बिलकुल नहीं चलेगा।
प्रियंका गांधी चल रहीं नाराज
संबित पात्रा ने कल की रैली का जिक्र करते हुए कहा प्रियंका गांधी नाराज नजर आ रही थीं। और परसों भी नाराज़ थीं। क्योंकि वो मॉक पार्लियामेंट में नहीं बोलीं। नेहा बोरा बोल रही थीं मॉक पार्लियामेंट में।
क्यों? क्यों नहीं बोलीं प्रियंका ? प्रियंका को बोलने का मौका नहीं मिला मॉक पार्लियामेंट में? बाकी पूरी दुनिया ने बोला, मगर प्रियंका वाड्रा नहीं बोलीं मॉक पार्लियामेंट में। तो क्या वो नाराज हैं।



