HomeUncategorizedवाराणसी पुलिस ने दर्ज किया नेहा सिंह राठौर का बयानः पहलगाम हमले...

वाराणसी पुलिस ने दर्ज किया नेहा सिंह राठौर का बयानः पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री पर की थी विवादित पोस्ट, दर्ज है FIR

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी । लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का वाराणसी पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है। बीते दिनों लखनऊ में वाराणसी की लंका पुलिस ने नेहा सिंह राठौर को नोटिस रिसीव कराई थी। जिसके बाद वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में लंका पुलिस की तरफ से विवेचक दरोगा राकेश सिंह और आरक्षी रूपम ने बयान लिया। बता दें पहलगाम हमले के बाद लोक गायिका नेहा सिंह द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर गई पोस्ट का आधार बनाकर लंका के साकेत नगर निवासी सुधीर ने मुकदमा दर्ज कराया था।

मई 2025 में दर्ज हुआ था केस

लंका थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया थाना लंका में 20 मई को हनुमान सेना के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने नेहा सिंह राठौर पर प्रधानमंत्री की तुलना जनरल दायर से करने के मामले में एक FIR दर्ज कराई थी। इस मामले में विवेचक द्वारा तीन बार लखनऊ पहुंचकर नेहा सिंह राठौर को अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित होने की नोटिस चस्पा की गई थी। बीते बुधवार को पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में नेहा सिंह राठौर को नोटिस का तामिला कराया था।

दर्ज हुआ बयान

इस मामले में शुक्रवार की दोपहर बाद वाराणसी के एक पांच सितारा होटल में नेहा सिंह राठौर का विवेचक दरोगा राकेश सिंह और और महिला कांस्टेबल रूपम ने बयान दर्ज किया। यह बयान चार्जशीट के लिए था। जिसके बाद अब पुलिस कोर्ट में चार्जशीट की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगी और जल्द ही उसे जमा करेगी।

एक्स पर किया नेहा सिंह ने पोस्ट

बयान दर्ज कराते समय की एक फोटो नेहा सिंह राठौर ने एक्स पर पोस्ट की है और लिखा है- ‘जिंदगी इन दिनों।’ इसके पहले बुधवार को जब लंका पुलिस ने लखनऊ में नोटिस रिसीव कराई थी तो उन्होंने लिखा था – ‘जितनी मेहनत और तेजी मुझे परेशान करने के लिए की जा रही है काश उतनी ही मेहनत और तेजी पटना की बेटी को न्याय दिलाने के लिए की गई होती। खैर हजरतगंज कोतवाली के बुलावे के बाद बनारस के लंका थाने की पुलिस भी घर आ गई। खूब बेटी बचा रहे हैं लानत है।’

RELATED ARTICLES

Most Popular