HomeUncategorizedवाराणसी के नरिया में दीवार के नीचे दबा मजदूरः साथियों ने 15...

वाराणसी के नरिया में दीवार के नीचे दबा मजदूरः साथियों ने 15 मिनट में निकाला बाहर, मौके परजमीन मालिक और ठेकेदार गायब मिले

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्ट : धनेश बदलानी

वाराणसी। के नरिया क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक दीवार गिरने से एक मजदूर उसके नीचे दब गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नरिया स्थित एक प्राइमरी स्कूल के पास होटल निर्माण का काम चल रहा था।

इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई और वहां काम कर रहे 40 वर्षीय मजदूर राजेश बिन्द उसके नीचे दब गए। राजेश मूल रूप से मिर्जापुर जिले के निवासी हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए वाराणसी में मजदूरी करने आए थे।

15 मिनट में मजदूरों ने राजेश को निकाला बाहर

हादसे के तुरंत बाद उनके साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों ने साहस दिखाते हुए महज 15 मिनट के भीतर ईंट-पत्थर हटाकर राजेश को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।

साथियों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य में कुल 14 मजदूर मिर्जापुर से लाए गए थे। घटना के बाद निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस जमीन पर निर्माण हो रहा था उसके मालिक का नाम अविनाश सिंह और ठेकेदार का नाम अमित सिंह बताया जा रहा है। हादसे के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद मजदूरों व अन्य लोगों से पूछताछ की।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और निर्माण में लापरवाही या नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular