HomeUncategorizedवाराणसी के डायट प्रवक्ता ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षणः छात्रों का...

वाराणसी के डायट प्रवक्ता ने किया प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षणः छात्रों का आकलन कर मिड-डे मील चखा, दिए आवश्यक निर्देश

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

डायट सारनाथ के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने गुरुवार को पिंडरा विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय जमापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के छात्र-छात्राओं का आकलन किया और मिड-डे मील चखा, जिसकी उन्होंने तारीफ भी की।

सुबह 10 बजे विद्यालय पहुंचे प्रवक्ता ने सभी कक्षा-कक्षों का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली और उन्हें बेहतर अधिगम के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान, कक्षा एक और दो के छात्रों का आकलन किया गया। बालवाटिका कक्षाओं का भी दौरा किया गया, जहाँ एक ही कक्षा में 40 बच्चों के बैठने पर उन्होंने आपत्ति जताई। इस पर उन्हें कक्षा-कक्षों की कमी का हवाला दिया गया।

अरविंद सिंह ने बच्चों के अधिगम स्तर पर विशेष जोर देने की बात कही। उन्होंने शिक्षण कार्य को बेहतर ढंग से करने के तरीकों पर बल दिया और प्रभारी प्रधानाध्यापक विनोद कश्यप के कुशल संचालन की प्रशंसा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular