चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी के चिरईगांव विकास खंड सभागार में 13 अगस्त 2026, गुरुवार को पंचायतों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायतों की स्वयं की आय (OSR) और राजस्व स्रोतों में वृद्धि करना था।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी (IAS) रिया सैनी, सहायक विकास अधिकारी बद्रीप्रसाद वर्मा और पंचायत अधिकारी अशोक चौबे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रशिक्षकों ने ग्राम पंचायतों के स्वयं के आय स्रोतों और राजस्व वृद्धि के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। इसमें ओ.एस.आर. का परिचय, संवैधानिक और राज्य स्तरीय प्रावधानों के साथ-साथ कर स्रोतों और उनसे जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया।
प्रतिभागियों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं आय स्रोत बनाने, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से राजस्व बढ़ाने और ग्राम पंचायत विकास के लिए राजस्व के उपयोग की जानकारी दी गई। ओ.एस.आर. पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
मुख्य प्रशिक्षक पुष्पा सिंह और प्रभंजन यादव ने सभी प्रतिभागियों के सवालों के जवाब दिए। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सचिव कमलेश बहादुर, राजेश वर्मा, शैलेन्द्र सोनकर, गिरधर गुप्ता, संदीप सोनकर, अलका शर्मा, रमाकांत, अजय गौतम और समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे।



