HomeUncategorizedवाराणसी के चौबेपुर में तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकरायाः हादसे में...

वाराणसी के चौबेपुर में तेज रफ्तार डंपर डिवाइडर से टकरायाः हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त, चालक-खलासी बाल-बाल बचे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर इलाके में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में डंपर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए।

यह घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई। डंपर वाराणसी की ओर से आ रहा था और टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका अगला हिस्सा घूमकर वापस वाराणसी की तरफ हो गया।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हादसे में क्षतिग्रस्त डंपर का नंबर BR 24 GO 2883 बताया गया है। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular