HomeUncategorizedवाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली पर राहत: 2.69 लाख परिवारों को...

वाराणसी के उज्ज्वला लाभार्थियों को दीपावली पर राहत: 2.69 लाख परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल, दो चरणों में मिलेगी सुविधा, सरकार देगी 1,005.50 रुपए

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – सत्यम गुप्ता

दीपावली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी।

वाराणसी में इस बार 2,69,923 परिवारों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर प्रति सिलेंडर रिफिल पर ₹1,005.50 की सहायता देंगी। इससे त्योहार के दौरान लाभार्थियों को रसोई गैस के खर्च में राहत मिलेगी।

पिछले साल से 1.04 लाख ज्यादा परिवारों को लाभ

जिला पूर्ति अधिकारी के. बी. सिंह के मुताबिक, पिछली दीपावली पर वाराणसी में 1,65,855 उज्ज्वला लाभार्थियों ने मुफ्त सिलेंडर रिफिल का लाभ लिया था। इस बार यह संख्या बढ़ाकर 2,69,923 करने का लक्ष्य है। यानी पिछले साल के मुकाबले 1,04,068 अधिक परिवारों तक सुविधा पहुंचाने की तैयारी है।

दो चरणों में चलेगी योजना

योजना का पहला चरण अक्टूबर से दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण जनवरी से मार्च 2027 तक चलेगा। प्रति सिलेंडर रिफिल पर केंद्र सरकार ₹359.52 और प्रदेश सरकार ₹645.98 की सहायता देगी। दोनों सरकारों की ओर से कुल ₹1,005.50 की सहायता निर्धारित की गई है।

आधार से बैंक खाता लिंक कराना जरूरी

जिला पूर्ति अधिकारी ने लाभार्थियों से अपने बैंक खाते की स्थिति जांचने की अपील की है। जिनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं या आधार सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है, वे संबंधित बैंक से संपर्क कर इसे पूरा करा लें। इससे योजना का लाभ प्राप्त करने में संभावित दिक्कतों से बचा जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular