चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
रिपोर्ट – अभिषेक सोनकर

वाराणसी डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम, लालपुर में खिलाड़ियों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा स्टेडियम के चौकीदार छविनाथ दुबे की तहरीर पर दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 250 अज्ञात पर FIR लिखी है। जिनकी तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है।
कहासुनी के बाद हुई थी मारपीट
स्टेडियम के चौकीदार छविनाथ दुबे ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया – बुधवार की सुबह एथलटिक्स ट्रेक पर एक स्टेडियम के खिलाड़ी और एक आउटसाइडर में दौड़ने को लेकर कहासुनी होने लगी। मौके पर पहुंचे कोच और अन्य खिलाड़ियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला और मामला शांत करवा दिया।
इसके कुछ ही देर बाद 250 की संख्या में आउटसाइडर्स हाथों में डंडा और रॉड लेकर स्टेडियम में आये और सीधे एथलेटिक्स छात्रावास की तरफा बढ़ गए और यहां तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद वहां मौजूद निहत्थे खिलाड़ी जो भी मिला उसे मारने लगे।
छविनाथ दुबे ने बताया – कसी तरह खिलाड़ियों ने खुद को वहां से भागकर बचाया। लेकिन उत्पाती आउटसाइडर्स यहीं नहीं रुके वो हस्टल में घुस गए और वहां रखा सामान तोड़ने लगे। जिसमें सीसीटीवी कैमरा, टीवी, फ्रिज, खिड़कियां, मेस में रखा खाने का समाना तोड़ने लगे।
इसपर अंतराष्ट्रीय फुटबाल कोच शम्सी रजा ने रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई साथ ही फुटबाल के एक खिलाड़ी को भी मारा गया।
पुलिस ने दर्ज की 14 नामजद सहित 250 पर FIR
इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी थी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को छविनाथ दुबे ने तहरीर दी है।
शिवपुर थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया-तहरीर के अनुसार गोलू यादव, भोलू यादव, चंद्र देव यादव, अजय पटेल, आकाश पटेल, सोनू पटेल, अंकित यादव, संदीप सिंह, संदीप नागवंशी, गोलू यादव, सोनू यादव, प्रिंस यादव, किशन पटेल और कार्तिकेय सिंह सहित 250 अज्ञात पर बीएनएस की धारा 191(2), 1919(3), 333, 115(2), 351 (3) S और 324(3) में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश की जा रही है।



