चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन यादव

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी कमिश्नरेट वाराणसी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर के नेतृत्व में दिनांक-10/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना रामनगर पुलिस व एसओजी वाराणसी टीम तथा पूर्ति निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम भीटी, वाराणसी-चंदौली राजमार्ग पर विन्ध्यवासिनी ढाबे के पीछे स्थित परिसर में छापेमारी कर टैंकरों से डीजल/पेट्रोल की अवैध कटिंग चोरी करते हुए 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रामनगर कमिश्नरेट वाराणसी में मु0अ0सं0-0031/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 व धारा 303(2), 317(2), 61 (2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना क्रम का विवरण
दिनांक 10/02/2026 को मुखबिर की सूचना पर एस०ओ०जी० टीम व थाना रामनगर
पुलिस ने जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर ग्राम भीटी स्थित विन्ध्यवासिनी ढाबे के पीछे राजू सोनकर के अहाते में छापा मारा। मौके पर पाया गया कि इंडियन ऑयल के टैंकरों से रॉड छिटकाकर व नट-बोल्ट खोलकर अवैध रूप से डीजल चोरी (कटिंग) कर ड्रमों में भरा जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मौके से 09 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा 03 बड़े टैंकर, 09 मोबाइल टैंकर (ब्राउजर) और चोरी किया गया करीब 470/- लीटर डीजल व कटिंग उपकरण बरामद हुआ।
बरामदगी का विवरण –
1-470 लीटर अवैध डीजल ।
2- टैंकर संख्या UP65 GT 2606 (इंडियन ऑयल)।
3- टैंकर संख्या UP67 AT 6808 (इंडियन ऑयल)।
4- टैंकर संख्या RJ19 GH 9005 (इंडियन ऑयल)।
5- मोबाइल ट्रांसफार्मर (मिनी) संख्या UP64 H 3915
6- उपकरणः तेल चोरी में प्रयुक्त प्लास्टिक पाइप, कीप, ड्रम इत्यादि
7- कुल नगद 68750/-रुपया व 09 अदद एण्ड्रायड मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0-0031/2026 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व धारा 303(2),317(2), 61(2) बीएनएस थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 11/02/2026 को, स्थान- विन्ध्यवासिनी ढाबे के पीछे, ग्राम भीटी, थाना रामनगर कमि. वाराणसी।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
- आलोक कुमार उर्फ सोनू पुत्र श्यामसुंदर प्रसाद जायसवाल, निवासी- पहाड़ी गेट, डी०एल० डब्लू०, वाराणसी उम्र 41 वर्ष
- प्रेमचंद्र यादव पुत्र आध्या प्रसाद, निवासी ग्राम अमारी थाना शिवगढ़, जिला-सुल्तानपुर उम्र 34 वर्ष (ड्राइवर आरजे19 जीएच 9005)1
- सद्दाम बेग पुत्र आलिम बेग निवासी धेवल थाना पन्नूगुंज, जिला सोनभद्र उम्र 30 वर्ष।
- राज यादव उर्फ जितेन्द्र यादव पुत्र बसन्त यादव, निवासी- मनई बहुवार थाना जमालपुर, जिला- मीरजापुर उम्र 20 वर्ष ।
- विकास केशरी पुत्र शिवप्रकाश केशरी, निवासी- नारायनपुर थाना अदलहाट जिला मीरजापुर उम्र 28 वर्ष।
- लालू यादव पुत्र जोखू यादव निवासी- सुकृत, थाना राबर्टसगंज जिला सोनभद्र उम्र 22 वर्ष।
- जितेन्द्र शर्मा पुत्र रामावतार शर्मा निवासी अलीनगर, मुगलचक थाना अलीनगर जिला चंदौली उम्र 45 वर्ष।
- विवेक पुत्र छोटेलाल चौहान निवासी ग्राम अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 34 वर्ष।
- बेचन पुत्र शकूर निवासी अलीनगर थाना अलीनगर जनपद चंदौली उम्र 35 वर्ष।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली एसओजी वाराणसी, थाना रामनगर, व पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम का विवरण –
- निरीक्षक श्री दुर्गा सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना रामनगर कमि० वाराणसी।
- श्री पुलकित वत्स, पूर्ति निरीक्षक, काशी विद्यापीठ।
- श्री संजय सिंह, पूर्ति निरीक्षक, चोलापुर।
4.उ.नि. श्री गौरव कुमार सिंह, एस०ओ०जी० टीम कमिश्नरेट वाराणसी।
5.उ.नि.श्री आयुष पाण्डेय, एसओजी टीम।
6.उनि. श्री अनुराग कृष्ण पाण्डेय, थाना रामनगर।
7.उ.नि. श्री बाल योगेश्वर गौड़, थाना रामनगर।
- मुख्य आरक्षी सूर्यप्रकाश तिवारी, थाना रामनगर।
- आरक्षी आलोक धारक्षी रमाशंकर यादव, आरक्षी अंकित मिश्रा (एस०ओ०जी० टीम)।
- आरक्षी रवि शंकर, आरक्षी दुर्गाप्रसाद, थाना रामनगर।



