HomeUncategorizedयुवती को ब्लैकमेल कर भगा ले गया आरोपी: वाराणसी में युवक पर...

युवती को ब्लैकमेल कर भगा ले गया आरोपी: वाराणसी में युवक पर नामजद मुकदमा दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

Oplus_16908288

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में एक युवती को आपत्तिजनक फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बृजेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे 25 साल की युवती अपने घर से अचानक बिना बताए कहीं चली गई।

परिजनों ने जब युवती की तलाश शुरू की और उसकी सहेली ज्योति से बात की, तो उसने अहम जानकारी दी। ज्योति ने बताया कि बृजेश नाम के युवक ने उसके व्हाट्सएप पर पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजे थे। सहेली ने यह भी बताया कि युवती को इन्हीं फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा था और वह इसी सिलसिले में बृजेश से बातचीत कर रही थी।

परिजनों को आशंका है कि आरोपी बृजेश युवती को डरा-धमकाकर या बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। आरोपी की पहचान संदहा, चौबेपुर, वरुणा (कमिश्नरेट वाराणसी), उत्तर प्रदेश के रहने वाले बृजेश कुमार के रूप में हुई है।

चौबेपुर पुलिस ने 14 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.S.), 2023 की धारा 87 और सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 66E के तहत एफआईआर संख्या 0532 दर्ज की है। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीमें युवती की तलाश और आरोपी बृजेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि युवती को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular