HomeUncategorizedमिर्जामुराद में दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार घायलः आमने-सामने से...

मिर्जामुराद में दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार घायलः आमने-सामने से हुई जोरदार भिड़ंत, अस्पताल में भर्ती

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

Oplus_16908288

मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के पूरे गांव में गुरुवार दोपहर पानी की टंकी के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए।

घायलों की पहचान पूरे गांव के निवासी विशाल सरोज और विशाल विश्वकर्मा के रूप में हुई है। विशाल सरोज के पिता का नाम मनोज सरोज है, जबकि विशाल विश्वकर्मा के पिता का नाम कैलाश विश्वकर्मा है।

विशाल सरोज बाजार से पूरे गांव की ओर जा रहे थे। वहीं, विशाल विश्वकर्मा गांव से बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों की बाइक आमने-सामने टकरा गई।

ग्रामीणों ने दोनों को निजी वाहन से पास के अस्पताल पहुंचाया। दोनों का इलाज जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular