HomeUncategorizedपिंडरा में पूजा पटेल ने बॉक्सिंग फाइनल जीताः काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता...

पिंडरा में पूजा पटेल ने बॉक्सिंग फाइनल जीताः काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में 52 किलो वर्ग में हराया

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

पिंडरा में सिगरा स्टेडियम में आयोजित काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में पिंडरा की बेटी पूजा पटेल ने बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। 27 और 28 अक्टूबर को हुई प्रतियोगिता में पूजा ने 52 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में गंगा भारद्वाज को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ग्राम पंचायत पश्चिमपुर (अहरक) की रहने वाली पूजा ने फाइनल में दमदार खेल दिखाया। उनके प्रदर्शन के दम पर मुकाबले में जीत हासिल हुई और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। पूजा की इस उपलब्धि से अहरक और पश्चिमपुर गांव में खुशी का माहौल है।

पूजा के पिता बबलू पटेल ने बताया कि उनकी बेटी रोजाना बॉक्सिंग की कड़ी प्रैक्टिस करती है। मेहनत और खेल के प्रति लगन के चलते पूजा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी वाराणसी का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और कई मेडल जीत चुकी हैं।

पूजा की इस सफलता को गांव के लोग उसकी मेहनत और लगन का नतीजा मान रहे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि वह आगे भी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular