चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
यूपी हेड : अजय लखमानी

भारत। (खेल जगत)। भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है. टीम इंडिया लगातार दो बार टी- 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. पहली बार किसी देश ने अपने घर पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता है. भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप जीता है. फाइनल मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से शिकस्त दी.
खिताबी मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलने के बाद 255 रन बनाए थे. जवाब में कीवी टीम 158 रन ही बना सकी. भारत के लिए संजू सैमसन ने 89 रनों की शानदार पारी खेली. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 4 विकेट झटके. उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन दिए. वहीं अक्षर पटेल को 3 विकेट मिली.
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।

भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।



