HomeUncategorizedफ्लैट के नाम पर 10.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तारः निर्माण पूरा...

फ्लैट के नाम पर 10.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तारः निर्माण पूरा न होने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप, पहले से दर्ज हैं 10 मुकदमे

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – चन्दन रंजीत यादव

Oplus_16908288

वाराणसी के चितईपुर थाना पुलिस ने फ्लैट बुक कराने के नाम पर 10.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में जिसकी तलाश थी, उस आरोपी अविनाश उपाध्याय (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम उसे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज से पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद गुरुवार शाम आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायत में बताया गया था कि ‘प्रत्यक्ष इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड’ के निदेशकों ने शिकायतकर्ता की बेटी के नाम से पटिया गांव में 3 बीएचके फ्लैट बुक कराने के लिए कुल 10,76,000 रुपये लिए थे। तय समय बीतने के बाद भी फ्लैट का निर्माण पूरा नहीं हुआ और न ही कब्जा मिला।

जब रुपये वापस मांगे गए, तो टाल-मटोल किया गया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। इस शिकायत के आधार पर चितईपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अविनाश उपाध्याय को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ मंडुआडीह, रोहनिया और चितईपुर थानों में धोखाधड़ी, जालसाजी और धमकी समेत अलग-अलग धाराओं में कुल 11 मामले दर्ज हैं। इनमें साल 2023 से 2026 तक के मामले शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular