चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र से एक 16 साल की नाबालिग किशोरी लापता हो गई है। वह 18 सितंबर की शाम को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। किशोरी की मां की शिकायत पर जंसा पुलिस ने शनिवार की देर शाम जौनपुर निवासी विकास निषाद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी की इंस्टाग्राम पर जौनपुर के गुटवन बाजार निवासी विकास निषाद से बात होती थी। 18 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे किशोरी की विकास से फोन पर बात हुई थी। इसके लगभग आधे घंटे बाद वह घर से निकल गई। परिवार वालों ने आसपास और सभी संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि किशोरी अपना आधार कार्ड भी साथ ले गई है। मां ने शक जताया है कि विकास निषाद से बात करने के बाद किशोरी उसी के साथ चली गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।



