HomeUncategorizedदेव दीपावली पर गंगा में रूट डायवर्जन, अस्सी से नमो घाट तक...

देव दीपावली पर गंगा में रूट डायवर्जन, अस्सी से नमो घाट तक बैरिकेडिंग, क्रूज और मोटरबोट के लिए बनेगा रूट

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट ब्यूरो : राकेश वलेचा

वाराणसी: देव दीपावली पर गंगा में रूट डायवर्जन लागू रहेगा। अस्सी से नमो घाट तक बैरिकेडिंग की जाएगी। क्रूज और मोटरबोट के लिए रूट बनाया जाएगा। हाथ से चलने वाली नौकाएं पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगी। काशी की विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली में लाखों की तादाद में पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी। ऐसे में जल-थल पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली है।

गंगा में अस्सी से नमो घाट तक पांच किलोमीटर तक जेटी से बैरिकेडिंग की जाएगी। क्रूज और मोटरबोट के लिए रूट बनाया जाएगा। हर एक किलोमीटर पर एक कट होगा। यहां से मोटर बोट घूम सकती हैं। प्रमुख घाटों जैसे दशाश्वमेध, अस्सी, नमो घाट, पंचगंगा और आरती वाले स्थानों पर कोई नौका खड़ी नहीं होगी। जल पुलिस के अनुसार देव दीपावली पर बाहरी मोटरबोट, बजड़े पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। देव दीपावली के दिन 20 क्रूज और 1200 से अधिक नौका व बजड़े गंगा में संचालित होने की संभावना है।

अधिकारियों के अनुसार 4 नवंबर की रात से ही रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी हो जाएगा। नाविकों और पर्यटकों को नियमों का पूरा पालन करना होगा। नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई तय है, कार्तिक पूर्णिमा के दिन 5 नवंबर को काशी में देव दीपावली मनाई जाएगी। इस दौरान लाखों दीयों की रोशनी से काशी के घाट जगमग होंगे। इसके अलावा लेजर शो और क्रैकर्स शो भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे।।।

RELATED ARTICLES

Most Popular