चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो : चन्दन रंजीत यादव

वाराणसी । पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, एवं वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान् पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त काशी ज़ोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान् सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर व प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर के नेतृत्व में थाना भेलूपुर पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-0488/2025 धारा- 109 (1)/110/352/351(2)/115 (2) बी0एन0एस० से संबंधित वांछित अभियुक्त जय शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी हाल पता ग्राम सूजाबाद पड़ाव किराये के मकान थाना रामनगर कमि० वाराणसी वर्तमान पता मानमन्दिर मीरघाट, मुंशी घाट थाना दशाश्वमेघ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 11.12.2025 को पुष्कर तालाब के पास से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
घटना का विवरण:- मुकदमा उपरोक्त विपक्षीगण द्वारा वादिनी के भतीजे को पीछे से बाँस से मार देने जिससे बेहोश हो जाने व बचाने हेतु आयी मजरूबागण को भी मारना पीटना तथा जाते समय गाली गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देने आदि कतिपय आरोपो के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार प्रभारी निरीक्षक थाना भेलूपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भेलूपुर में मु0अ0सं0-0488/2025 धारा- 109(1), 110, 352, 351(2), 115 (2) बी0एन0एस0 में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त जय शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी हाल पता ग्राम सूजाबाद पड़ाव किराये के मकान थाना रामनगर कमि० वाराणसी वर्तमान पता मानमन्दिर मीरघाट, मुंशी घाट थाना दशाश्वमेघ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष को दिनांक 11.12.2025 को पुष्कर तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- जय शर्मा पुत्र अशोक कुमार निवासी हाल पता ग्राम सूजाबाद पड़ाव किराये के मकान थाना रामनगर कमि० वाराणसी वर्तमान पता मानमन्दिर मीरघाट, मुंशी घाट थाना दशाश्वमेघ वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष।
अपराधिक इतिहास –
- मु0अ0सं0-0488/2025 धारा-109 (1)/110/352/351(2)/115 (2) बी0एन0एस0 थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी।
- मु0अ0सं0-0077/2022 धारा-363, 366 भादवि व 3 (2) (va) एसीएसटी एक्ट थाना दशाश्वमेध वाराणसी
- मु0अ0सं0-0076/2024 धारा- 115(2), 324, 352 भादवि थाना दशाश्वमेध वाराणसी।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
- उ०नि० उ०नि० रोहित त्रिपाठी चौकी प्रभारी अस्सी थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
- उ0नि0 दिवेश थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी
- का0 सूरज कुमार भारती थाना भेलूपुर कमि० वाराणसी



