यूपी हेड : अमर नाथ साहू

वाराणसी । पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा अपराधों की रोकथाम तथा चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में,

श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण में एवं श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली के CEIR पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल फोन गुमशुदगी में कार्यवाही करते हुए कुल 10 मोबाइल फोन की
बरामदगी किया गया और मोबाइल फोन के स्वामियों को थाना कोतवाली बुलाकर उनके खोये हुए मोबाइल फोन को सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन पाकर लोग बहुत खुश हुए एवं थाना कोतवाली पुलिस एवं कमिश्ररेट वाराणसी पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किये।
बरामद करने वाले पुलिस टीम का विवरण
- श्री दयाशंकर सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली कमि० वाराणसी।
- व०उ०नि० टुन्नू सिंह, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- सुरेन्द्र कुमार यादव कम्प्यूटर आपरेटर, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- का० सुनील जायसवाल, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- का० श्याम मोहन, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।
- का० शिवम भारती, थाना कोतवाली, कमि० वाराणसी।



