चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने बृहस्पतिवार को जक्खिनी में विजयादशमी उत्सव मनाया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने पथ संचलन भी निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
उत्सव के दौरान संघ की विचारधारा, राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका और भारतीय संस्कृति के महत्व पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश सिंह ने की, जिन्होंने संघ के 100 साल के सफर का जिक्र किया।
मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक नितिन कुमार थे। उन्होंने RSS की स्थापना के उद्देश्य और उसके विकास पर विस्तार से बताया।
पथ संचलन जक्खिनी पंचायत भवन से शुरू होकर सरैया, नरसड़ा और जक्खिनी तिरमुहानी होते हुए वापस पंचायत भवन पहुंचा। स्वयंसेवकों ने इसमें अनुशासन दिखाया।
इस मौके पर अरविंद, शशिभूषण, राकेश, पीयूषकांत, विनय समेत कई स्वयंसेवक मौजूद रहे।




