HomeUncategorizedछतरीपुर में PNG गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूराः बारिश के...

छतरीपुर में PNG गैस पाइप लाइन बिछाने का काम पूराः बारिश के कारण काम में हुई देरी, एक सप्ताह में शुरू हो सकती है गैस सप्लाई

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
ब्यूरो – राकेश सदेजा

Oplus_16908288

वाराणसी के छतरीपुर वार्ड और बड़े हनुमान मंदिर के आसपास के सभी घरों तक PNG गैस पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। इससे इन इलाकों के लोगों को जल्द ही पाइपलाइन के जरिए गैस की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

जुलाई में शुरू हुआ था काम

पाइपलाइन बिछाने का काम जुलाई में शुरू किया गया था। लगातार बारिश के कारण काम में कई दिक्कतें आईं और तय समय से ज्यादा वक्त लगा। जिम्मेदार संस्था के प्रभारी शरद चंद्र राय ने फोन पर बताया कि खराब मौसम के चलते काम के दौरान लगातार चुनौतियां सामने आईं।

अब पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है।

मुख्य पाइपलाइनों को भी जोड़ा गया

सभी मुख्य पाइपलाइनों को आपस में जोड़ने का काम भी पूरा हो चुका है। इसकी जानकारी गेल इंडिया लिमिटेड को दे दी गई है। अब जल्द ही पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू की जाएगी।

टेस्टिंग के बाद शुरू होगी सप्लाई

पाइपलाइन की टेस्टिंग में पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद खोदे गए सभी गड्डों को ठीक से बंद किया जाएगा। इसके बाद घरों में PNG गैस की सप्लाई शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

जिम्मेदार संस्था के अनुसार पूरी प्रक्रिया में करीब एक सप्ताह का समय लग सकता है। इसके बाद छतरीपुर और बड़े हनुमान मंदिर के पास रहने वाले लोगों को PNG गैस की सुविधा मिलनी शुरू हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular