चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
क्राइम ब्यूरो – पंकज भाटिया

चोलापुर के धरशौना-सिंधोरा मार्ग पर जगदीशपुर गांव के पास बीती रात अमूल दूध से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन अमूल दूध की सप्लाई लेकर जा रहा था। जगदीशपुर गांव के समीप पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सड़क किनारे पलट गई।
हादसे के बाद पिकअप में रखे दर्जनों दूध के कैरेट सड़क पर बिखर गए। पैकेट फटने के कारण हजारों लीटर दूध सड़क पर फैल गया।
दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।
गनीमत रही कि देर रात होने के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम थी, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।




