चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
यूपी हेड – अजय लखमानी

हरहुआ ब्लॉक के चक्का जनजाति बस्ती में बाढ़ प्रभावित बच्चों के बीच बांटे स्नैक्स फूड पैकेट
सी जन कल्याण फाउंडेशन ने राहत पहुंचाकर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान, प्रभावित परिवारों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाने का संकल्प
हरहुआ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चक्का स्थित जनजाति बस्ती में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बच्चों के बीच रविवार को सुबह सी जन कल्याण फाउंडेशन की ओर से राहत एवं सेवा कार्य किया गया। संस्था के कार्यकर्ताओं ने बस्ती में पहुंचकर बच्चों को स्नैक्स फूड पैकेट वितरित किए। राहत सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी।
फाउंडेशन के संस्थापक गगन चौबे ने कहा कि आपदा की घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा होना संस्था की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल राहत सामग्री बांटना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की समस्याओं को प्रशासन और सरकार तक पहुंचाना भी है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं और राहत सुविधाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन आगे भी जरूरत के अनुसार सेवा एवं जागरूकता अभियान चलाएगा।

गगन चौबे ने कहा कि आपदा के समय समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। सामूहिक प्रयासों से प्रभावित परिवारों की परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
इस अवसर पर फाउंडेशन के वॉलंटियर्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बच्चों के बीच स्नैक्स फूड पैकेट वितरित किए और बाढ़ प्रभावित परिवारों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।




