HomeUncategorizedगाजीपुर में अग्रवाल मिष्ठान के कारखाने से 9.35 लाख का मिलावटी घी...

गाजीपुर में अग्रवाल मिष्ठान के कारखाने से 9.35 लाख का मिलावटी घी सीज, छापेमारी से मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट : रवि प्रताप आर्य

गाजीपुर। दीपावली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। जिला प्रशासन व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की विशेष टीम ने महुआबाग स्थित प्रतिष्ठित अग्रवाल स्वीट्स – के मार्किनगंज में बड़े कारखाने पर छापेमारी कर 1,439 किलो – मिलावटी देसी घी जब्त किया। 96 टीन में रखे इस घी की कीमत 9.35 लाख रुपये बताई गई है। घी की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया। टीम ने घी का नमूना जांच के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि जिस घी को ‘देसी’ बताया जा रहा था, वह सेमी सालिड (अर्द्ध ठोस) होने के बजाय पूरी तरह लिक्विड फार्म में था। मानक के अनुसार यह मिलावट की श्रेणी में आता है। इस घी को ‘प्रेम जी ब्रांड’ नाम से तैयार किया जा रहा था।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार के आदेश पर एसडीएम सदर रवीश गुप्ता के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नगर के मार्किंगगंज के अग्रवाल स्वीट्स

के कारखाने पर छापेमारी की। वहां बड़े पैमाने पर मिठाई तैयार की जा रही थी। टीम ने डेढ़ से दो घंटे तक खाद्य सामग्रियों की जांच की। सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय रमेश चंद्र पांडेय ने बताया कि जांच में शुद्ध घी मिलावटी पाया गया। इसके लिए जो मानक निर्धारित हैं,वह नहीं पाया गया। नमूने ‘जांच के लिए भेज दिया गया। मौके पर 500 किलोग्राम से अधिक तैयार मिठाई भी मिली। हालांकि, मिठाई का सैंपल नहीं लिया गया है। छापेमारी में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन कुमार मिश्र आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular