HomeUncategorizedखेवली में 101 पौधे लगाए गएः सृजन सामाजिक न्यास ने किया पौधरोपण

खेवली में 101 पौधे लगाए गएः सृजन सामाजिक न्यास ने किया पौधरोपण

चीफ़ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित चौरसिया

Oplus_16908288

वाराणसी के खेवली और आसपास के गांवों में पर्यावरण संरक्षण के लिए एक वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। सृजन सामाजिक न्यास संस्था के अनिल सिंह के नेतृत्व में आज सुबह लगभग 10:30 बजे डी.आर.एस. पब्लिक स्कूल खेवली और अन्य स्थानों पर कुल 101 पौधे लगाए गए।

इस अभियान का उद्देश्य बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करना था, जिसके कारण पृथ्वी पर वर्षा में कमी और गर्मी में वृद्धि देखी जा रही है। आयोजकों ने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और जीवधारियों के जीवन को सुगम बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डी.आर.एस. पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन सिंह और कोआर्डिनेटर श्रीमती कविता सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पर्यावरण और जल संरक्षण प्रेमी मनीष पटेल ने लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया। बृजेश और लौटन राम ने भी पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस पौधरोपण अभियान में डी. आर. एस. पब्लिक स्कूल के छात्र, परोपकार फाउंडेशन के सदस्य और गांव के रमेश पटेल, कैलाश पटेल, राजबली जैसे स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular