चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक ब्यूरो – राकेश वलेचा

वाराणसी में 17 साल की एक किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोहता थाना पुलिस ने आरोपी को मुढ़ेला तिराहे से पकड़ा है। पुलिस ने किशोरी को भी सुरक्षित ढूंढ निकाला है।
यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देश पर हुई। इसमें अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन और सहायक पुलिस आयुक्त रोहनियां ने भी निगरानी की।
थानाध्यक्ष अभिजीत सिंह के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम ने 13 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:35 बजे आरोपी को मुड़ैला तिराहे से पकड़ा। पकड़े गए आरोपी का नाम अर्जुन यादव (23) पुत्र राजेन्द्र यादव है। वह लोहता के भठ्ठी गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला 18 जुलाई 2026 का है। पीड़िता की मां ने लोहता थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अर्जुन उनकी 17 साल की बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसकी जांच उप-निरीक्षक नत्थू प्रसाद कर रहे थे।
आरोपी अर्जुन यादव के खिलाफ लोहता थाने में मु0अ0सं0 0220/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 87, 64 (m) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की धारा 5L/6 के तहत केस दर्ज है। पुलिस आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।



