चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
रिपोर्ट : सत्यम् गुप्ता

वाराणसी । काशी में महाशिवरात्रि के बाद फागुन का रंग अब सर चढ़कर बोलने लगा है। होली से पहले इस माहौल की झलक नमो घाट पर देखने को मिली। जब काशी के अल्हड़ मिजाजियों ने घाट पर होलियाना माहौल में जोगीरा गया और होली खेले मसाने में… गाकर होली का आगाज कर दिया। काशी में रंगभरी एकादशी के पहले ही इस बार गंगा घाटों पर लोकगीतों की तान गूंजने लगी है और कलाकारों की महफिल जमने लगी है।
आयोजक राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया- काशी की यह लोक परंपरा है। यहां लोग घाटों पर इकट्ठा होकर जोगीरा गाते हैं और होली का उत्साह मनाते हैं। ऐसे आज इस लोक परंपरा के निर्वहन के साथ, वाराणसी के लोग होली के मौके पर गंगा घाट के किनारे जमकर होली मना रहे हैं। रंग-भंग, ठंडाई के साथ गाने के साथ होली की खुशियां मनाई जा रही हैं। ढोलक-मंजीरे के साथ होली के गीत गाते लोग झूमते नजर आ रहे हैं। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए



