HomeUncategorizedकाशी की महिलाएं बनाएंगी मिलेट्स और ब्लैक राइस की कुकीजः मुफ्त ट्रेनिंग...

काशी की महिलाएं बनाएंगी मिलेट्स और ब्लैक राइस की कुकीजः मुफ्त ट्रेनिंग में पैकेजिंग से डिजिटल मार्केटिंग तक का हुनर सीखेंगी, मिलेगी मदद

चीफ एडिटर – अमर नाथ साहू
मण्डल ब्यूरो – रोहित गुप्ता

Oplus_16908288

काशी की ग्रामीण महिलाएं अब मिलेट्स, ब्लैक राइस और स्थानीय चीजों से कुकीज व बेकरी प्रोडक्ट बनाएंगी। साईं इंस्टिट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट दीपावली के बाद फूड प्रोसेसिंग ट्रेनिंग शुरू करेगा। पहले बैच में 25 महिलाओं को मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस ट्रेनिंग में महिलाओं को मिलेट्स, चावल और ब्लैक राइस से कुकीज व अन्य बेकरी प्रोडक्ट बननि के तरीके सिखाए जाएंगे। उत्पादों की क्वालिटी, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग और डिजिटल मार्केटिंग के गुर भी सिखाए जाएंगे।

इसका मकसद महिलाओं को खुद का काम शुरू करने में मदद करना और काशी के स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाना है। साईं इंस्टिट्यूट बीएचयू से तकनीकी मदद और इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन से बाजार से जुड़ने के मौके ढूंढेगा। निदेशक अजय सिंह ने बताया कि ट्रेनिंग का मकसद महिलाओं को अपना काम शुरू कर कमाई के नए मौके बनाना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular