HomeUncategorizedइंस्पेक्टर चेतगंज की बड़ी कार्यवाही छेड़खानी के आरोपी को धर - दबोचा,...

इंस्पेक्टर चेतगंज की बड़ी कार्यवाही छेड़खानी के आरोपी को धर – दबोचा, भेजा जेल

चीफ एडिटर : अमर नाथ साहू
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर : धनेश बदलानी

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी महोदय द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज व प्रभारी निरीक्षक थाना चेतगंज के कुशल निर्देशन में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी से संबंधित अभियुक्त मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसीउम्र करीब 32 वर्ष को दिनांक 09.04.2026 को गिरफ्तार किया गया है।

घटना का विवरणः-

दिनांक 08.04.2026 को प्रतिवादी द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री के साथ छेड़खानी करने के
संबंध में वादी के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसके आधार पर थाना चेतगंज पर मु0अ0सं0- 94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कराया गया। उक्त मुकदमें में पूछताछ के क्रम में प्रकाश में आये अभियुक्त मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष की तलाश के क्रम में वादी मुकदमा के साथ उ०नि० अभिषेक राव चेतगंज चौराहे पर मौजूद थे कि वादी मुकदमा द्वारा जाते हुए एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके बताया गया कि वही व्यक्ति है जो मेरे लड़की के साथ छेड़खानी किया था। जिसे पूछताछ हेतु बुलाया गया तो वादी मुकदमा को देखते ही आमदा फौजदारी हो गया, समझाने बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु समझने को तैयार नही था। ऐसी दशा में शान्ति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना देखते हुए मौके पर अंतर्गत धारा 170 बीएनएसएस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद इम्तियाज निवासी अश्फाक नगर कालोनी थाना मण्डुआडीह कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 32 वर्ष।

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान

दिनांक 09.04.2026 को स्थान चेतगंज चौराहा थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस थाना चेतगंज कमि० वाराणसी।

गिरफ्तार/सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

  1. प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  2. उ0नि0 अभिषेक राव थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी ।
  3. का. रितिक राज थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
  4. का. प्रदीप कुमार थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी।
RELATED ARTICLES

Most Popular